Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी और अमित शाह की छत्तीसगढ़ में रैली, अगले तीन दिन इन जगहों पर होंगी रैलियां

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 22, 2024, 10:13 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह अगले तीन दिन छत्तीसगढ़ में रैलियों को संबोधित करने वाले हैं। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर सीट पर चुनाव होने वाले हैं। जिसके लिए प्रचार अभियान तेज हो गया है।

Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार अभियान तेज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अगले तीन दिन राज्य में रैलियों को संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर सीट पर मतदान होगा। भाजपा ने कांकेर से भोजराज नाग को प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस की ओर से बीरेश ठाकुर उम्मीदवार हैं।

pm modi

पीएम मोदी की छत्तीसगढ़ में रैली (फोटो साभार - ट्विटर)

पीएम मोदी इन क्षेत्रों में करेंगे रैली संबोधित

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्य मीडिया सह-प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि शाह सोमवार को बस्तर क्षेत्र के कांकेर लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 23 और 24 अप्रैल को सरगुजा, महासमुंद और जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्रों में रैलियों को संबोधित करेंगे।

End of Feed