Raipur News: किसी को मिला गैस सिलेंडर तो कोई पाया कच्चे मकान से छुटकारा, लाभार्थियों ने सुनाई अपने जीवन बदलाव की कहानी

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 9, 2024, 02:33 PM IST

छत्तीसगढ़ में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। इस दौरान शिविर भी लगाएं जा रहे हैं। जिसमें अलग-अलग योजनाओं के लाभार्थी अपनी कहानी सुना रहे हैं और इन योजनाओं से उनके जीवन में हुए बदलाव को बता रहे हैं।

Raipur News: छत्तीसगढ़ में आमजन की प्रमुख समस्याओं में आवास और इंधन शामिल रहा है, मगर केंद्र और राज्य की कल्याणकारी योजनाओं ने जिंदगी में बदलाव लाने का काम किया है। जहां पक्का मकान मिलने से बारिश के मौसम में होने वाली समस्याओं से मुक्ति मिली, तो वहीं उज्जवला गैस ने आंखों को धुएं की समस्या से निजात दिलाया है। राज्य में निकाली जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा में केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं से बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हो रहे हैं। इस यात्रा के दौरान लगाए जा रहे शिविरों में लाभार्थी अपनी जिंदगी में आ रहे बदलाव की कहानी सुनाते नजर आते हैं।

raipur

रायपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा जारी

विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर

सरगुजा संभाग के कोरिया जिले में लगाए जा रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बैकुंठपुर विकासखंड ग्राम आमी में लगाए गए शिविर में भारत सरकार के संयुक्त सचिव और जिले के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी अनुपम मिश्रा भी शामिल हुए। इस शिविर में आनी की रमनिया सिंह ने प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) प्राप्त होने पर अपनी जिंदगी में आए बदलाव का जिक्र किया और प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताते हुए बताया कि कच्चे मकान से छुटकारा मिला ,अब पक्का मकान मिलने से पानी टपकने की तकलीफ भी दूर हुई। अब किसी मौसम में परेशानी नहीं आती। बारिश में पानी का टपकना जिंदगी को मुसीबत भरा बना देता था, अब ऐसा नहीं है। न तो बारिश में चिंता रहती न ही गर्मी व सर्दी में। बेला बाई ने बताया कि गरीब परिवार के लिए यह आयुष्मान कार्ड संजीवनी की तरह है। घर में इलाज के लिए पैसे नहीं थे, ऐसे में आयुष्मान कार्ड से पूरा इलाज हुआ।

End of Feed