छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का विस्तार, राज्यपाल डेका ने दिलाई मंत्रियों को शपथ; कैबिनेट में शामिल हुए ये नाम

Chhattisgarh cabinet expansion: गुरु खुशवंत साहेब आरंग से विधायक हैं और राजेश अग्रवाल अंबिकापुर से विधायक हैं। गजेंद्र यादव दुर्ग से विधायक हैं, जो अपने आरएसएस से जुड़े होने के लिए जाने जाते हैं। इन नए मंत्रियों के शामिल होने के साथ छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में अब कुल 14 सदस्य हो गए हैं।

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है। इस महत्वपूर्ण विस्तार में तीन नए मंत्रियों को जगह मिली है, जिनमें गुरु खुशवंत साहेब, गजेंद्र यादव और राजेश अग्रवाल शामिल हैं। राजभवन में राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को तीनों विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। गुरु खुशवंत साहेब आरंग से विधायक हैं और राजेश अग्रवाल अंबिकापुर से विधायक हैं। गजेंद्र यादव दुर्ग से विधायक हैं, जो अपने आरएसएस से जुड़े होने के लिए जाने जाते हैं। इन नए मंत्रियों के शामिल होने के साथ छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में अब कुल 14 सदस्य हो गए हैं।

Chhattisgarh cabinet expansion

छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान राज्यपाल डेका और सीएम विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री ने इन पर जताया विश्वास

गुरु खुशवंत साहेब ने मंत्रीपद की शपथ लेने के बाद भाजपा नेतृत्व और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का धन्यवाद किया। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व और मुख्यमंत्री ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने की कोशिश रहेगी। राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिल सके, इस दिशा में प्रयास करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी के 'विकसित भारत' के संकल्प और इसी तरह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की तरफ से 'विकसित छत्तीसगढ़' के प्रयासों में कंधे से कंधा मिलाकर साथ देंगे।

End of Feed