Chhattisgarh Election 2023: बघेल ने सत्‍तावापसी पर किसानों से कर्जमाफी का किया वादा, इसी दांव ने पिछली बार दिलाई थी जीत

Chhattisgarh Assembly Election 2023: राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री की इस घोषणा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राज्य में वर्ष 2018 के चुनाव से पहले भी कांग्रेस ने सरकार बनते ही कर्ज माफ करने का वादा किया था और उन्‍हें जीत मिली थी।

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा की कि अगर राज्य में कांग्रेस सत्ता में आई तो किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। मुख्यमंत्री बघेल ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा, 'घोषणा! कांग्रेस के सत्ता में आते ही पूर्व की तरह इस बार भी हम किसानों का कर्ज माफ करेंगे।' राज्य में कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने बताया कि मुख्यमंत्री बघेल ने यह घोषणा सक्ति विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत के नामांकन दाखिल करने के दौरान एक सभा में की।

​ Chhattisgarh election 2023, Chhattisgarh election 2023 date, Chhattisgarh Vidhansabha, Chhattisgarh election 2023 dates, Chhattisgarh election result date, Chhattisgarh chunav 2023, Chhattisgarh chunav 2023 date, Chhattisgarh chunav 2023 result date, Loan Waiving in Chhattisgarh, CM Bhupesh Baghel





भूपेश बघेल। (सांकेतिक फोटो)

बघेल ने सभा में कहा, 'भाजपा ने अभी तक किसान, मजदूर, नौजवान और महिलाओं के लिए एक भी घोषणा नहीं की है। राहुल जी आए घोषणा की कि जाति जनगणना होगी। प्रियंका जी ने कहा गरीब लोगों को आवास दिए जाएंगे। हमने कहा है कि केंद्र सरकार हमारा हिस्सा दे या न दे छत्तीसगढ़ सरकार गरीबों के लिए घर बनाकर रहेगी।' उन्होंने कहा, 'हमने पहले ही घोषणा कर दी है कि किसानों से 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदेंगे। अभी बहुत सी गारंटी देनी है। मैं सक्ति में आया हूं यहां शक्ति के उपासक बैठे हैं। सक्ति में किसान को शक्तिमान बनाना है। मैं मंच के माध्यम से घोषणा कर रहा हूं जैसे पूर्व में किसानों का कर्ज माफ किया गया था, फिर से सरकार बनाओ किसानों का कर्ज माफ होगा।'

End of Feed