छत्तीसगढ़ में DGP-IGP सम्मेलन का उद्घाटन, अमित शाह ने आंतरिक सुरक्षा की नई रणनीतियों पर दिया जोर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने लंबे समय से चुनौती बने नक्सल प्रभावित क्षेत्र, पूर्वोत्तर और जम्मू-कश्मीर में स्थायी समाधान सुनिश्चित किया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में पुलिस महानिदेशकों और महानिरीक्षकों के 60वें अखिल भारतीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। शाह ने सम्मेलन को केवल चर्चा का मंच नहीं बल्कि आंतरिक सुरक्षा की रणनीतियों और नीति निर्धारण का प्रमुख फोरम बताया।

Raipur News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि मोदी सरकार ने देश के लिए लंबे समय से चुनौती बने तीन क्षेत्रों नक्सल प्रभावित क्षेत्र, पूर्वोत्तर और जम्मू-कश्मीर में स्थायी समाधान सुनिश्चित किया है और भविष्य में ये अन्य हिस्सों की तरह सुरक्षित बन जाएंगे। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) में पुलिस महानिदेशकों और महानिरीक्षकों के 60वें अखिल भारतीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह सम्मेलन केवल समस्याओं और चुनौतियों पर चर्चा करने का मंच नहीं रह गया, बल्कि आंतरिक सुरक्षा की रणनीतियों और नीति निर्धारण का प्रमुख फोरम बन गया है। अमित शाह ने विशेष रूप से पिछले 40 वर्षों से देश के सामने खड़ी नक्सलवाद की चुनौती पर भी प्रकाश डाला।

​60th All India DGP-IGP Conference begins in Raipur (Photo: Twitter - @AmitShah)

छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ 60वां अखिल भारतीय DGP–IGP सम्मेलन (फोटो: ट्विटर - @AmitShah)

छत्तीसगढ़ बनेगा सुरक्षित

अमित शाह ने कहा कि देश के लिए लंबे समय से चुनौती बने तीन क्षेत्रों नक्सल प्रभावित क्षेत्र, पूर्वोत्तर और जम्मू-कश्मीर में मोदी सरकार ने स्थायी समाधान प्रदान किया है और भविष्य में ये देश के अन्य हिस्सों की तरह सुरक्षित बन जाएंगे। गृह मंत्री ने सरकार की उपलब्धियों को उजागर करते हुए बताया कि राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) और गैरकानूनी गतिविधियों (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) को और अधिक सुदृढ़ किया गया है। इसके साथ ही तीन नए आपराधिक कानून लागू किए गए हैं, और नारकोटिक्स तथा भगोड़ों के खिलाफ भी कड़े कानून बनाए गए हैं। तीनों नए कानूनों के पूर्ण क्रियान्वयन के बाद भारत की पुलिसिंग प्रणाली दुनिया में सबसे आधुनिक और प्रभावी बन जाएगी।

End of Feed