छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से भिड़ी कार; 5 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के रायपुर में कार और ट्रक की भिड़ंत में 5 लोगों की मौत हो गई। चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिस कारण कार डिवाइडर से टकराने के बाद विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी।

रायपुर : जिले में बृहस्पतिवार को एक ‘एसयूवी’ कार डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रक से जा भिड़ी, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिस कारण कार डिवाइडर से टकराने के बाद विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। कार में सवार लोग आरंग की ओर जा रहे थे।

Accident

फाइल फोटो

अधिकारियों ने बताया कि इस दुर्घटना में कार में सवार पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल को मौके पर रवाना किया गया। SP ने बताया कि घायलों को रायपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, लेकिन सभी की लगभग मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

End of Feed