Jalandhar News: मर्सिडीज ने बाइक को टक्कर मार घसीटा, दो लोगों की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 23, 2024, 01:02 PM IST

Jalandhar News: पंजाब के जालंधर पर में एक मर्सिडीज कार ने बाइक को टक्कर मारी और कई मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। इस दौरान बाइक में आग लग गई और दोनों युवकों की मौत हो गई।

Jalandhar News: पंजाब से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां स्थित जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर देर रात एक बड़े हादसा की सूचना सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां एक बाइक में आग लगने से दो लोगों की मौत की घटना सामने आई है। लेकिन बता दें कि जानकारी केवल इतनी ही नहीं। इस बाइक में आग अचानक नहीं लगी है। प्राप्त सूचना के अनुसार, बाइक पर यात्रा कर रहे दो युवकों की टक्कर तेज रफ्तार से आ रही मर्सिडीज कार से हो गई है। टक्कर मारने के बाद ये कार उस बाइक को घसीटते हुए काफी दूर तक ले गई। इस दौरान बाइक में आग लग गई और इसपर सवार दोनों युवकों की मौत हो गई।

Punjab Road Accident Mercedes Car Hits Bike and Drags in Jalandhar Two People Died

जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे हुआ कार ने बाइक को मारी टक्कर

मर्सिडीज कार ने बाइक को कई मीटर तक घसीटा

ये सड़क हादसा गोराया की अट्टा नहर के पास हुआ था। कार से बाइक को टक्कर मारने के बाद कई मीटर तक घसीटा गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस घटना को देखने वाले विक्की फिल्लौर के गांव अशाहूर के रहने वाले हैं। पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह अपनी बाइक पर अपने दोस्त के साथ काम पूरा कर घर जा रहा था। इसके अलावा उसके साथ दो साथी और थे जो अगल बाइक पर अपने घर काम करके जा रहे थे। उसी दौरान आई एक मर्सिडीज कार ने उनकी बाइक पर जोरदार टक्कर मारी। कार से टक्कर मारने के बाद वह बाइक और उस पर सवार लोगों को कई दूर तक घसीटता हुआ ले गया। दूरी तक बाइक के घसीटे जाने के कारण उसमें आग लग गई और इस घटना में दोनों युवकों की मौत हो गई।

End of Feed