पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी, 10 महीने की तलाश खत्म, इथियोपिया से पकड़ा गया गैंगस्टर गुरविंदर अफरीदी

Gangster Gurvinder Singh Afridi Deport: अफरीदी 2025 में लखनऊ से फर्जी पासपोर्ट बनवाकर देश से भाग गया था। इसके बाद वह यूएई पहुंचा। पंजाब पुलिस ने जानकारी सीबीआई से साझा की, जिसके बाद तुरंत रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया। अप्रैल 2026 में वह केन्या भाग गया और नवंबर में इथियोपिया पहुंचा, जहां उसे ट्रैप करके पकड़ा गया।

Gangster Gurvinder Singh Afridi Deport: पंजाब पुलिस को गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने 10 महीने की लंबी अंतरराष्ट्रीय तलाश के बाद डोनी बल-प्रभ दासूवाल गैंग के सरगना गुरविंदर सिंह उर्फ अफरीदी को इथियोपिया से डिपोर्ट करवा लिया है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह किसी भी अफ्रीकन देश से पंजाब पुलिस की पहली सफल डिपोर्टेशन है। अफरीदी पर 5 लाख रुपये का इनाम था और वह 30 से ज्यादा संगीन मामलों में वांटेड था। उसे दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत में लेकर पंजाब लाया जा रहा है, जहां उससे पूछताछ की जाएगी।

pUNJAB pOLICE

पंजाब पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी (फोटो साभार- TNN)

फर्जी पासपोर्ट बनवाकर भागा था गैंगस्टर अफरीदी

डीजीपी ने बताया कि अफरीदी 2025 में लखनऊ से फर्जी पासपोर्ट बनवाकर देश से भाग गया था। इसके बाद वह यूएई पहुंचा। पंजाब पुलिस ने जानकारी सीबीआई से साझा की, जिसके बाद तुरंत रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया। अप्रैल 2026 में वह केन्या भाग गया और नवंबर में इथियोपिया पहुंचा, जहां उसे ट्रैप करके पकड़ा गया। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि गैंगस्टर्स के लिए सीधा संदेश है - अगर अपराध करेंगे तो कहीं भी छिप नहीं पाओगे, पकड़े जाओगे। उन्होंने युवाओं से भी अपील की कि गैंगस्टर बनने का रास्ता छोड़ दें, यह रास्ता सिर्फ जेल या मौत की तरफ जाता है।

End of Feed