Pune Airport: पुणे एयरपोर्ट से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एयरपोर्ट पुलिस ने दो संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। दोनों ही फर्जी टिकट के जरिए इंडिगो विमान से उड़ान भरने की फिराक में थे। एयरपोर्ट पुलिस के मुताबिक, सुरक्षा जांच के दौरान दोनों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान सलीम खान और नसरुद्दीन खान के तौर पर हुई है।
पुणे एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किए गए दो संदिग्ध (सांकेतिक फोटो)
अधिकारियों ने बताया, पूछताछ में पता चला है कि दोनों आरोपी फर्जी टिकट के जरिए इंडिगो विमान में दाखिल होना चाहते थे और पुणे से उड़ान भरकर लखनऊ पहुंचना चाहते थे। पुलिस इन दोनों के बैकग्राउंड और आतंकी कनेक्शन कभी जांच कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि सभी एंगल से जांच की जा रही है। वे लखनऊ क्यों पहुंचना चाहत थे और लखनऊ आने की उनकी मंशा क्या था, यह अभी तक साफ नहीं हुआ है। अधिकरियों ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, आगे की जांच उसी आधार पर की जाएगी।
