कातिल बना ऑनलाइन गेम! टास्क के चलते 15वीं मंजिल से नाबालिग ने लगाई छलांग

Pune Online Gaming Case: पुणे से ऑनलाइन गेमिंग का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने 14 वर्षीय बच्चे की जान लील ली। दरअसल, ऑनलाइन गेम के एक टास्क को पूरा करने के चक्कर में बच्चे ने 15वीं मंजिल से छलांग लगा दी। परिजनों को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से बच्चे की मौत की सूचना मिली।

KEY HIGHLIGHTS
  • नाबालिग ने 15वीं मंजिल से लगाई छलांग।
  • 14 वर्षीय बच्चे को थी ऑनलाइन गेमिंग की लत।
  • अकेले कमरे में 3-4 घंटे तक खेलता था गेम।

Pune Online Gaming Case: पुणे में एक दर्दनाक घटना हुई है। ऑनलाइन गेम के टास्क को पूरा करने के लिए 15 साल के एक लड़के ने बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से छलांग लगा दी। इस घटना में लड़के की ही मौत हो गई है।

Police

पुणे पुलिस

दुश्मन बना ऑनलाइन गेम

बताया जा रहा है कि लड़के को पिछले 6 महीने से ऑनलाइन गेम खेलने की लत लगी थी। वह हर दिन कई घंटे लगातार मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलता था। घर वालों के कई बार समझाने के बावजूद लड़के की लत बढ़ती गई और घटना वाले दिन युवक पूरे दिन गेम खेल रहा था।

End of Feed