लंदन में MBA कर रही है समझता रहा परिवार, पुणे के फ्लैट में मिली बेटी की सड़ी-गली लाश, ऐसे खुला राज

पुणे के गहुंजे स्थित लोढ़ा बेलमोंडो सोसाइटी के फ्लैट में 34 वर्षीय मुग्धा देशमुख का शव मिला। परिवार को लगा था कि वह लंदन में MBA कर रही है। पुलिस मौत की वजह की जांच कर रही है।

महाराष्ट्र के पुणे (Pune) से सटे पिंपरी-चिंचवड़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 34 साल की एक महिला की सड़ी-गली लाश एक फ्लैट से बरामद हुई है। महिला की पहचान मुग्धा अविनाश देशमुख के रूप में हुई है। इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि उसके माता-पिता को लगता था कि वह लंदन में MBA की पढ़ाई कर रही है, जबकि वह पिछले कई महीनों से परिवार को बिना बताए पुणे में रह रही थी। मुग्धा का शव पिंपरी-चिंचवड़ के गहुंजे इलाके में स्थित लोढ़ा बेलमोंडो सोसाइटी के एक फ्लैट में मिला। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मुग्धा ने लंदन क्यों छोड़ा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।

pune mugdha deshmukh death case

मृतका मुग्धा देशमुख (Times Now Navbharat)

23 अक्टूबर को हुई थी परिवार से आखिरी बात

जानकारी के मुताबिक, मुग्धा ने आखिरी बार 23 अक्टूबर को अपने माता-पिता से बात की थी। इसके बाद जब परिवार के लोगों ने उससे संपर्क करने की कोशिश की तो उसका फोन नहीं लगा। परिवार को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। इस दौरान परिवार ने मुग्धा के एक दोस्त से संपर्क किया। इसके बाद लंदन पुलिस से पता चला कि मुग्धा अगस्त में ही लंदन छोड़ चुकी थी। यह जानकारी परिवार के लिए हैरान करने वाली थी, क्योंकि उन्हें अब तक यही लग रहा था कि उनकी बेटी लंदन में MBA कर रही है।

End of Feed