महाकुंभ की व्यवस्था देखकर उमा भारती हुई प्रसन्न, CM योगी की तारीफ में पढ़े कसीदे

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने प्रयागराज में महाकुंभ की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए कहा, "धन्य है भारत, धन्य है श्री प्रयागराज और धन्य है महाकुंभ। करोड़ों भारतवासियों की ओर से मुख्यमंत्री योगी का अभिनंदन।"

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने संगम की रेती पर लगे आस्था के सबसे बड़े मेले महाकुंभ में व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री योगी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि धन्य है भारत, धन्य है श्री प्रयागराज और धन्य है महाकुंभ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का करोड़ों भारतवासियों की ओर से मेरा अभिनंदन।

photo

फाइल फोटो।

उमा भारती ने की योगी की तारीफ

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सोमवार को लिखा कि मैं आज सवेरे प्रयागराज पहुंच गई। महाकुंभ क्षेत्र में नहीं हूं, शहर के अंदर रुकी हुई हूं। आज सवेरे जब श्री प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन पर उतरी तो भ्रम और भय दोनों दूर हो गए। स्टेशन से लेकर पूरे रास्ते में तीर्थ यात्रियों के लिए सुविधा, सुरक्षा इतनी अच्छी है, जो आज तक नहीं देखी।

End of Feed