Mahakumbh: आस्था के प्रति उमड़ा जनसैलाब, अब तक 10 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। अब तक 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई है। बता दें कि प्रयागराज में सरकार ने भक्तों के लिए समुचित व्यवस्था की गई है।

Mahakumbh: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित किए जा रहे महाकुम्भ में अब तक 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालु गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदी के त्रिवेणी संगम में डुबकी लगा चुके हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एक बयान के अनुसार, 10 करोड़ श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का यह आंकड़ा बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे पार हो गया।

mahakumbh

फाइल फोटो।

दूर-दूर से आ रहे श्रद्धालु

सरकार ने इस बात पर प्रकाश डाला कि श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, प्रतिदिन संगम में डुबकी लगाने और आध्यात्मिक पुण्य के लिए लाखों लोग पहुंच रहे हैं। स्नान पर्वों के दौरान यह संख्या करोड़ों में पहुंच जाती है। उत्तर प्रदेश सरकार का अनुमान है कि इस बार महाकुम्भ में 45 करोड़ से अधिक लोग डुबकी लगाएंगे। महाकुम्भ की शुरुआत में ही 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाना सरकार के सटीक अनुमान की ओर संकेत दे रहा है।

End of Feed