प्रयागराज में UPPSC के छात्रों का हंगामा, पुलिस कर्मियों ने खदेड़ा; मौके पर जवानों की तैनाती

यूपी के प्रयागराज में यूपीपीएससी के छात्रों ने अपनी मांग को लेकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस ने हंगामा कर रहे छात्रों को खदेड़ दिया और मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई। हालांकि, छात्रों का आंदोलन जारी है।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) प्री, समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ एआरओ) की परीक्षा अलग-अलग तिथियों पर कराने के निर्णय के विरोध में प्रतियोगी छात्र सोमवार को यहां आयोग के गेट पर धरना प्रदर्शन करने पहुंचे, लेकिन पुलिस कर्मियों ने उन्हें खदेड़ दिया।

students protest in Prayagraj

प्रयागराज में छात्रों का हंगामा।

अखिलेश यादव ने साधा निशाना

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को युवा विरोधी करार देते हुए विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज करने का आरोप लगाया और इसकी निंदा की। उन्होंने दावा किया, “लोक सेवा आयोग में धांधली को रोकने के लिए अभ्यर्थियों ने मांग बुलंद की तो भ्रष्ट भाजपा सरकार हिंसक हो उठी। हम फिर दोहराते हैं: नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं।”

End of Feed