प्रयागराज में भीषण सड़क हादसा; हाईवे पर रोडवेज बस ने कार और टैंपो को मारी टक्कर, 5 घायल

प्रयागराज में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार रोडवेज बस ने अर्टिगा कार और फिर टैंपो को टक्कर मार दी। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, टैंपो चालक की हालत नाजुक बनी हुई है।

Prayagraj Road Accident: प्रयागराज में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार सरकारी रोडवेज बस ने सामने से आ रही अर्टिगा कार को जबरदस्त टक्कर मार दी। यह हादसा पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मनौरी एयर फोर्स कैंपस के बाहर कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर हुआ।

Prayagraj Road Accident

प्रयागराज में हादसे के बाद का दृश्य

बताया जा रहा है कि बस कानपुर की ओर से प्रयागराज की ओर आ रही थी, जबकि अर्टिगा कार प्रयागराज शहर से कानपुर की ओर जा रही थी टक्कर इतनी भीषण थी कि अर्टिगा कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के दौरान रोडवेज बस का एक टायर भी फट गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे एक टैंपो से जा टकराई।

End of Feed