प्रयागराज: घर से निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, 27 जनवरी तक इस श्रेणी के वाहनों की एंट्री बैन, ये है वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 24, 2023, 07:20 PM IST

Prayagraj: वसंत पंचमी के मौके पर होने वाले स्नान में मेला प्रशासन की ओर से 26 जनवरी को एक करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के श्रद्धा की डुबकी लगाने की संभावना जताई जा रही है। संगम नगरी में लगातार बढ़ रहे क्राउड को देखते हुए मंगलवार रात्रि से ही बाहर से आने वाले वाहनों के शहर में प्रवेश पर बैन रहेगा। ये बैन 27 जनवरी की रात्रि को 12 बजे तक लागू रहेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • 27 जनवरी तक संगम नगरी में भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी
  • वसंत पंचमी पर माघ स्नान के लिए एक करोड़ लोगों के आने की संभावना
  • श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग के लिए किए गए विशेष इंतजाम


Prayagraj: संगम नगरी प्रयागराज में मौनी अमावास्या के बाद अब अगली प्रमुख तिथि वसंत पंचमी स्नान पर्व की तैयारी की जा रही है। बता दें कि, इस बार वसंत पंचमी के मौके पर होने वाले स्नान में मेला प्रशासन की ओर से 26 जनवरी को एक करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के श्रद्धा की डुबकी लगाने की संभावना जताई जा रही है।

Prayagraj Route diversion

प्रयागराज में 27 जनवरी तक भारी वाहनों की एंट्री रहेगी बैन (सांकेतिक तस्वीर)

इस तिथि पर स्नान करने को लेकर संगम के तीरे पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। वहीं हैवी क्राउड को देखते हुए टेंट सिटी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात किए गए हैं। पुलिस के आला अधिकारी हर गतिविधि पर बारीकी से नजर जमाए हैं। संगम के तीरे पर भीड़ को देखते हुए घाटों की संख्या में भी इजाफा किया गया है।

End of Feed