Prayagraj: स्टूडेंट्स के झगड़े में हुए बम व गोलियों के धमाके, पूरा कटरा इलाका दहला, ये है पूरी घटना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 23, 2023, 02:00 PM IST

Prayagraj: 12वीं के छात्रों के बीच रविवार देर रात्रि को हुए झगड़े में शहर का कटरा इलाका दहल उठा। 4 कारों व 5 बाइक पर सवार होकर आए 35-40 बदमाशों ने कटरा में रहने वाले एक छात्र के घर पर बमों से हमला कर फायरिंग की। मौके पर पहुंची कर्नलगंज थाने की पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।

KEY HIGHLIGHTS
  • छात्रों के बीच अवार्ड फंक्शन को लेकर झगड़ा हुआ था
  • अवार्ड नहीं मिलने से खफा एक छात्र ने अपने मामा को मौके पर बुला लिया
  • हमलावरों ने पीड़ित छात्र के घर पर बम फोड़े व फायरिंग कर दी

Prayagraj: संगम नगरी में हाई स्कूल के 12वीं के छात्रों के बीच रविवार देर रात्रि को हुए झगड़े में शहर का कटरा इलाका दहल उठा। 4 कारों व 5 बाइकों पर सवार होकर आए 35-40 बदमाशों ने कटरा में रहने वाले एक छात्र के घर पर बमों से हमला कर फायरिंग की। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना में तीन छात्र गंभीर घायल हुए हैं।

Prayagraj News

प्रयागराज के कटरा इलाके में छात्रों में हुए झगड़े में बमों के धमाकों के बीच चली गोलियां (सांकेतिक तस्वीर)

मामले का आरोप बेली निवासी एक नेता व उसके साथियों पर है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कर्नलगंज थाने की पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहीं पीड़ित छात्र के पिता इरशाद कई लोगों के साथ थाने पहुंचे। हालांकि देर रात तक उनकी ओर से कोई शिकायत थाने में दर्ज नहीं करवाई गई। एसएचओ राममोहन राय के मुताबिक, छात्र के परिजनों की ओर से सुबह एफआईआर दर्ज करवाने की बात कही गई है। मामला दर्ज होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

End of Feed