Prayagraj: प्रयागराज जनपद में सरकार की मंशा के अनुसार अगर योजनाओं की क्रियान्विती हुई, तो महाकुंभ-2025 से पहले संगम नगरी के यमुना पार इलाके की तस्वीर ही बदल जाएगी। बता दें कि, भीषण जाम की समस्या से जूझ रहे बांदा-प्रयागराज हाईवे पर स्थित जसरा क्रॉसिंग की समस्या इस अवधि में ही दूर हो जाएगी।
महाकुंभ से पहले संगम नगरी में होंगे विकास के बड़े बदलाव, केंद्रीय मंत्री का वादा (फाइल फोटो)
गौरतलब है कि, केंद्रीय परिवहन एवं ग्रामीण विकास मंत्री नितिन गडकरी ने सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी व करछना एमएलए पीयूष रंजन निषाद को भरोसा दिया कि, 3 माह के भीतर जसरा बाईपास का निर्माण शुरू हो जाएगा। वहीं सांसद व एमएलए ने केंद्रीय मंत्री से नैनी लेप्रोसी मिशन चैराहे से बीपीसी तक नेशनल हाईवे 35 के तहत मिर्जापुर हाईवे पर आरओबी निर्माण की मांग भी की।
