महाकुंभ जाने वाले ध्यान दें.. 5 फरवरी तक प्रयागराज के स्टेशनों पर वन वे व्यवस्था लागू, जानें कहां से होगी एंट्री-एग्जिट

Mahakumbh Amrit Snan: प्रयागराज में 2 से 5 फरवरी तक सभी स्टेशनों पर एक ओर से ही प्रवेश और दूसरी ओर से निकास की व्यवस्था रहेगी। महाकुंभ के तीसरे अमृत स्नान वसंत पंचमी के मौके पर इस व्यवस्था को लागू किया गया है। आइए जानते हैं कि किस स्टेशन पर किस ओर से प्रवेश और निकास दिया जाएगा।

Mahakumbh 2025: महाकुंभ के तीसरे अमृत स्नान वसंत पंचमी के मौके पर प्रयागराज के सभी रेलवे स्टेशनों पर वन वने व्यवस्था लागू की गई है। जिसे 2 से 5 फरवरी तक लागू किया गया है। इस दौरान प्रयागराज जंक्शन, छिवकी, सूबेदारगंज, नैनी, रामबाग, प्रयाग आदि रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों का एक तरफ से प्रवेश होगा और निकासी दूसरी तरह से होगी। इस अवधि में यात्रियों का प्रवेश स्टेशनों पर बने आश्रय स्थल से होगा।

Prayagraj station

प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन

इस रेलवे स्टेशन में प्रवेश पर रहेगी रोक

दारागंज स्थित प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के प्रवेश पर रोक रहेगी। इस स्टेशन से ट्रेनों का संचालन नहीं किया जाएगा। इसकी जगह प्रयाग रेलवे स्टेशन से यात्रियों को ट्रेन मिलेंगी। प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन में यात्रियों का प्रवेश केवल सिटी साइड से ही होगा। इस स्टेशन पर सिविल लाइंस साइड एग्जिट होगा। मौनी अमावस्या के मौके पर भी प्रयागराज के रेलवे स्टेशनों पर एकल दिशा प्रवेश लागू किया गया था। जिसमें शनिवार को 24 घंटे की छूट यात्रियों को मिली। इस दिन रेलवे स्टेशनों पर चार दिन बाद दोनों ओर से यात्रियों की आवाजाही हुई। रात 12 बजे के बाद फिर से सभी स्टेशनों पर पहले की तरह ही तमाम प्रतिबंध लगा दिए गए।

End of Feed