गर्लफ्रेंड के चक्कर में किए थे बम धमाके, प्रयागराज में दहशत फैलाने वाले बदमाशों ने कबूला सच

Prayagraj Bomb Attack: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बमबाजी करके दहशत फैलाने वाले बदमाशों ने सारा सच कबूल लिया है। उन्होंने खुलासा किया है कि कटरा मार्किट मेंबंद दुकान पर जो 3 बम फेंके थे, उनकी वजह गर्लफ्रेंड थी। प्रयागराज के पुराना कटरा मार्किट में इन बदमाशों ने गर्लफ्रेंड के चक्कर में बम धमाके किए थे।

Crime News: कर्नलगंज पुलिस ने तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 12 बम भी बरामद किए गए हैं। इन तीनों ने अशोक साहू जनरल स्टोर पर देर रात एक के बाद एक तीन बम फोड़े थे। पुलिस की पूछताछ में अनदान ने बताया कि कटरा में छात्रा से मिलने का विरोध हुआ, तो उसने अपने दोस्तों ते साथ मिलकर बम फोड़े थे।

Prayagraj Crime

प्रयागराज के पुराना कटरा मार्किट में गर्लफ्रेंड के चक्कर में बदमाशों ने बम धमाके किए थे ।

दोस्तों के साथ शराब पीकर बमबाजी करने का प्लान बनाया

इस खुलासे में ये बात सामने आई है कि बीती 19 मार्च की रात अनदान ने दोस्तों संग शराब पार्टी की। शराब पीने के बाद अनदान ने दोस्तों को पूरा मामला बता दिया। तीनों दोस्तों से तय किया कि कटरा में उसी इलाके मे बमबाजी करते हैं, ताकि वहां के युवकों में दहशत हो जाएगी और वह डर जाएंगे। उस रात अनदान अपने दोस्तों संग बाइक से पहुंचा और उतरते ही तीन बम फोड़ भाग निकला।

End of Feed