Mahakumbh 2025: प्रयागराज में बन रही दुनिया की सबसे बड़ी रंगोली, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में होगी शामिल

World Largest Rangoli in Prayagraj: महाकुंभ से पहले प्रयागराज में दुनिया की सबसे बड़ी रंगोली बनाई जा रही है। जिसे नगर निगम की ओर से यमुना किश्चियन कॉलेज में 55 हजार वर्ग फीट एरिया में बनाया जा रहा है। इसे वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी शामिल कराया जाएगा।

World Largest Rangoli in Prayagraj: प्रयागराज में दुनिया की सबसे बड़ी रंगोली बनाई जा रही है। इस रंगोली को महाकुंभ से पहले तैयार किया जा रहा है। इस रंगोली को यमुना क्रिश्चियन कॉलेज में नगर निगम की तरफ से बनाया जा रहा है। महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने रविवार को इसका उद्घाटन किया। यह रंगोली 55,000 वर्ग फीट क्षेत्र में फैली रहेगी। इसे बनाने में 11 टन रंग का इस्तेमाल किया जाएगा। यह रंगोली 10 दिसंबर को बनकर तैयार हो जाएगी। इस रंगोली को बनाकर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (लंदन, UK) में दर्ज कराया जाएगा।

Mahakubh Mela

महाकुंभ से पहले बन रही सबसे बड़ी रंगोली

72 घंटे बिना रुके बनाई जाएगी रंगोली

इस रंगोली को बनाने में बायोडिग्रेडेबल पाउडर, फूलों की पंखुड़ियां और नेचुरल कलर्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसे 72 घंटे तक बिना रुके बनाया जाएगा। प्रयागराज में दुनिया की सबसे बड़ी रंगोली बनाने में 50 से अधिक महिलाएं, बच्चे और अन्य कलाकार हिस्सा लेने वाले हैं। नगर निगम इस रंगोली के जरिए लोगों को स्वच्छता का संदेश देगा। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी हो रहा है।

End of Feed