गाजीपुर रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ जाने वाले यात्रियों का सैलाब, किसी ने ट्रेन रुकवाने के लिए जोड़े हाथ, तो किसी ने चलती रेल में चढ़ने का किया प्रयास

यूपी के गाजीपुर रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ में स्नान करने के लिए जाने वाले यात्रियों का रेला लगा हुआ है। यहां लोग किसी भी तरह से प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में चढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। कोई अपनी जान जोखिम में डाल रहा है तो कोई आरपीएफ के आगे हाथ जोड़कर ट्रेन रोकने की अपील कर रहा है।

महाकुंभ मेला 2025 अपने अंतिम सप्ताह में है। मेले के समापन में अब मात्र 4 दिन रह गए हैं। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन अंतिम शाही स्नान के साथ मेले का समापन हो जाएगा। इस बीच भारी संख्या में लोग महाकुंभ में त्रिवेणी संगम पर स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं। समापन की ओर आगे बढ़ रहे महाकुंभ में स्नान करने के लिए पहुंच वाले श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने लगी है। महाकुंभ अपने अंतिम पड़ाव पर और 26 फरवरी को शाही स्नान के साथ ही समाप्त हो जाएगा। महाकुंभ के अंतिम सप्ताह रविवार और सोमवार होने के कारण जो लोग अभी तक संगम में स्नान नहीं कर पाए वो भी यहां जाने के लिए लालायित हैं। 144 साल में आने वाले इस महाकुंभ का अमृत स्नान लोग किसी भी हालत में करना चाहता है। जिसके लिए वह ट्रेनों, बस व अन्य साधनों से यात्रा करने के लिए जद्दोजहद करते हुए नजर आ रहे हैं । ऐसी ही स्थिति उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की है। यहां रेलवे स्टेशन पर लोग किसी भी तरह से प्रयागराज वाली ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहे हैं। लोग 5-5 घंटे पहले रेलवे स्टेशन पर पहुंच रहे हैं ताकि लोगों को सीट पाने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़े।

Ghazipur Railway Station

गाजीपुर रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ जाने वाले यात्रियों का सैलाब

कोई हाथ जोड़ता दिखा तो कोई जान जोखिम में डाल रहा

महाकुंभ जाने के लिए गाजीपुर रेलवे स्टेशन पर कोई हाथ जोड़कर ट्रेन रुकवाने की कोशिश करता दिखा तो कोई दौड़कर ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करता नजर आया। ट्रेन के गेट पर लटकर यात्रा करने को भी यात्री तैयार है। वहीं कुछ लोग तो ऐसे भी नजर आए जो अपनी जान की परवाह किए बगैर चलती ट्रेन में चढ़ने और उतरने का प्रयास करते दिखे। इसके अलावा कई लोग बोगी के अंदर घुसने के लिए गाली गलौज और हाथापाई पर भी उतर आए। महाकुंभ में स्नान करने और प्रयागराज जाने के लिए लोगों को जद्दोजहद करते हुए देखा जा रहा है।

End of Feed