Mahakumbh 2025: महाकुंभ में श्रद्धालुओं को कॉरिडोर से 'प्रयागराज की झांकी' देखने को मिलेगी बोले सीएम योगी

Prayagraj Maha Kumbh 2025: यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'टेंट सिटी का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर हो रहा है। प्रयागराज मेला प्राधिकरण 20,000 श्रद्धालुओं और 5,000 विशिष्ट जनों के लिए टेंटे का निर्माण कर रहा है।'

Prayagraj Maha Kumbh 2025 News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ मेले की तैयारियों का जायजा लेने के बाद सोमवार को कहा कि महाकुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को संगम का सानिध्य तो हासिल होगा ही, उन्हें पहली बार कॉरिडोर के माध्यम से प्रयागराज की झांकी देखने को भी मिलेगी। महाकुंभनगर में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए योगी ने कहा, 'अक्षयवट कॉरिडोर का प्रधानमंत्री के कर कमलों से उद्घाटन हो चुका है। श्रद्धालुओं को लेटे हुए हनुमान जी कॉरिडोर को भी पहली बार देखने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही सरस्वती कूप कॉरिडोर, पाताल कूप कॉरिडोर, महर्षि भरद्वाज कॉरिडोर और शृंगवेरपुर में भगवान राम और निषादराज कॉरिडोर का काम पूरा हो चुका है।'

Mahakumbh 2025

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ मेले की तैयारियों का जायजा लिया

End of Feed