Maha Kumbh 2025: त्रिवेणी स्नान से पहले गौतम अदाणी पहुंचे इस्कॉन मंदिर, भंडारे में बनाया महाप्रसाद

महाकुंभ 2025: अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी आज प्रयागराज में हैं। वे आयोजित महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में स्नान करेंगे। उससे पहले उन्होंने इस्कॉन मंदिर के शिविर पहुंचकर भंडारा सेवा में महाप्रसाद बनाया।

Maha Kumbh 2025: संगम नगरी प्रयागराज में 'महाकुंभ 2025' के भव्य आयोजन में अदाणी ग्रुप के अध्यक्ष गौतम अदाणी मंगलवार को पहुंचे। महाकुंभ नगर के सेक्टर नंबर 18 स्थित इस्कॉन वीआईपी शिविर पहुंचने पर गौतम अदाणी का स्वागत किया गया। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी भी मौजूद रही। स्वागत के बाद गौतम अदाणी सेक्टर 19 इस्कॉन पहुंचे, जहां उन्हें महाप्रसाद बनाते हुए देखा गया। महाकुंभ में इस्कॉन और अदाणी ग्रुप मिलकर रोजाना लाखों लोगों के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था कर रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को मशहूर उद्योगपति गौतम अदाणी खुद प्रयागराज के इस्कॉन पंडाल में भंडारा सेवा में हिस्सा ले रहे हैं।

Adani Group Chairman Gautam Adani reached

महाकुंभ में गौतम अडानी

अदाणी महाप्रसाद

गौतम अदाणी ऐतिहासिक महाकुंभ में भंडारा सेवा करने के साथ ही त्रिवेणी में पूजा-अर्चना करेंगे और प्रसिद्ध बड़े हनुमान जी के मंदिर में दर्शन करेंगे। ज्ञात हो कि अदाणी समूह इस साल इस्कॉन और गीता प्रेस के साथ मिलकर महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में लगा हुआ है। इस्कॉन के साथ मिलकर अदाणी समूह प्रतिदिन एक लाख श्रद्धालुओं को महाप्रसाद का वितरण कर रहा है। परिसर में 'अदाणी महाप्रसाद' का आयोजन किया जा रहा है, जहां हजारों भक्तों की भीड़ लगी हुई है।

End of Feed