Kumbh City: पेरिस और लन्दन की तर्ज पर विकसित होंगे कुम्भ नगरी के स्ट्रीट वेंडिंग जोन रोड

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jul 27, 2023, 06:03 PM IST

Kumbh City Vending Zone: योगी सरकार ने स्ट्रीट वेंडिंग ज़ोन को नया स्वरूप देने के लिए रोड मैप तैयार किया है, बताते हैं कि प्रशासन थीम आधारित 18 स्ट्रीट वेंडिंग ज़ोन को विकसित कर रहा है।

महाकुंभ 2025 को दिव्य और भव्य बनाने के लिए योगी सरकार कई स्तरों पर युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है। कुम्भ नगरी प्रयागराज के स्ट्रीट वेंडिंग जोन का कायाकल्प इसी का एक हिस्सा है जिसमें पहली बार पेरिस और लन्दन की स्ट्रीट वेंडिंग जोन की झलक देखने को मिलेगी। कुम्भ मेला प्रशासन ने इसके लिए कार्य शुरू कर दिया है।

Mahakunbh 2025 in Kumbh City

योगी सरकार ने स्ट्रीट वेंडिंग ज़ोन को नया स्वरूप देने के लिए रोड मैप तैयार किया है

स्मार्ट सिटी प्रयागराज में अब स्ट्रीट वेंडिंग व्यवस्था भी स्मार्ट बनेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कुम्भ मेला प्रशासन इसे लेकर नयी व्यवस्था लागू करने जा रहा है। प्रयागराज शहर से कुम्भ मेला क्षेत्र में पहुचने के पहले देश - विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को स्ट्रीट वेंडिंग की विश्व स्तरीय व्यवस्था देखने को मिले इसे लेकर प्रशासन ने रोड मैप तैयार कर लिया है । कुम्भ मेला अधिकारी विजय किरण आनंद बताते हैं कि शहर में स्वच्छता के साथ स्ट्रीट वेंडिंग व्यवस्था में बड़े बदलाव कर इसे अलग स्वरूप दिया जा रहा है।

End of Feed