Prayagraj News: हर्ष फायरिंग में हुआ हादसा, नली में फंसी गोली चलने से 3 बच्चों समेत 4 घायल

Prayagraj News: घर लौटी बारात की खुशि में हुई हर्ष फायरिंग। बंदूक की नली में फंसी गोली को निकालते समय अचानक चल जाने से 3 बच्चों समेत 4 लोग हुआ घायल।

Prayagraj News: प्रयागराज से हर्ष फायरिंग में लोगों के घायल होने की खबर आई है। ये घटना तब हुई जब चकमुजमी गांव से बारात वापस लौटी। बारात के वापस लौटने की खुशी में हर्ष फायरिंग की गई, जिसमें 3 बच्चे समेत चार लोग घायल हुए। जानकारी के मुताबिक घालयों को तुरंत अस्पताल में भर्ती किया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Harsh Firing Accident 4 People Including 3 Children Injured in Prayagraj

हर्ष फायरिंग में 3 बच्चों समेत 4 लोग घायल

नली में गोली फसने से हुआ हादसा

गुरुग्राम दिल्ली के रहने वाले ललित हादसे के दौरान वहीं मौजूद थे। उन्होंने घटना की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि उनका ससुराल चकमुजमी गांव में पड़ता है। ससुराल में हुए एक शादी समारोह था, जिसके चलते वो वहां गए हुए थे। ललित ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि दोपहर डेढ़ बजे बारात के घर वापस आने की खुशी में लोग नाच और गा रहे थे। उसी बीच एक रिश्तेदार ने अपनी लाइसेंस बंदूक निकाली और हर्ष फायरिंग करनी शुरू कर दी। बंदूक की नली में गोली के अटक जाने से फायरिंग रूप गई। फंसी हुई गोली को निकालते समने गोली चल गई, जिसकी चपेट में तीन बच्चे विजय, भाविक और रक्षित के साथ 40 वर्षीय सुषमा भी घायल हो गई।

End of Feed