Prayagraj News: पेट्रोल से भरी मालगाड़ी में लगी आग, स्टेशन मास्टर की सूझबूझ से टला हादसा

दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग पर न्यू ऊंचडीह रेलवे स्टेशन के समीप पेट्रोल लेकर जा रही मालगाड़ी के वैगन में आग लग गई। हालांकि, स्टेशन पर मालगाड़ी को रोककर आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग को काबू में कर लिया गया।

प्रयागराज के मेजा स्थित न्यू ऊंचडीह रेलवे स्टेशन पर पेट्रोल से भरी मालगाड़ी ट्रेन के कैंटेनर में भीषण आग लग गई। मालगाड़ी में आग की लपटों को निकलता देख स्टेशन और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि, स्टेशन अधीक्षक ने तुरंत मालगाड़ी को डीएफसी लूप रूट पर रुकवाया और फायर विभाग को सूचना दी। आनन-फानन में पहुंची टीम ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। स्थिति सामान्य होने के बाद मालगाड़ी को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार के मुताबिक कोई जनहानि नहीं हुई है। समय रहते आग कंट्रोल कर लिया गया।

End of Feed