Mahakumbh 2025: महाकुंभ के दौरान गंगा-यमुना की स्वच्छता पर विशेष ध्यान, पहरेदारी के लिए 500 'गंगा प्रहरी' रहेंगे तैनात

Mahakumbh 2025: संगम नगरी प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान गंगा और यमुना की स्वच्छता के लिए घाटों पर पहरेदारी के लिए 500 गंगा प्रहरी तैनात रहेंगे। वह श्रद्धालुओं को नदियों को साफ करने के लिए जागरूक करेंगे। इसके माध्यम से नदियों की स्वच्छता और निर्मलता बनाए रखने में मदद मिलेगी।

Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन जनवरी 2025 में किया जाना है। इसके चलते प्रयागराज में कई परियोजनाओं का विकास तेजी से किया जा रहा है। ताकि महाकुंभ में शामिल होने वाले देश और दुनिया के लोग यहां की यात्रा का लुत्फ उठा सकें और महाकुंभ के महत्व को समझ सकें। प्रयागराज में गंगा और यमुना का संगम सिर्फ दो नदियों का नहीं बल्कि सनातन धर्म को मानने वाले करोड़ों लोगों की आस्था का भी संगम है। हर साल देश और विदेश से आने वाले लाखों करोड़ों लोग यहां के स्वच्छ और निर्मल जल में आस्था की डुबकी लगाकर सनातन परंपरा का निर्वहन करते हैं। तीर्थों के तीर्थ संगम के प्रति लोगों की यह आस्था यूं ही बनी रहे, इसके लिए 500 गंगा प्रहरी (Ganga Guards) दिन-रात दोनों नदियों की स्वच्छता और निर्मलता को बनाए रखने में जुटे हुए हैं।

Mahakumbh 2025

महाकुंभ

संगम की स्वच्छता पर विशेष ध्यान

महाकुंभ 2025 के दौरान जब करोड़ों लोग संगम में पवित्र स्नान करेंगे तब भी यही गंगा प्रहरी नदियों की स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए पहरेदार बनकर खड़े रहेंगे। योगी सरकार इन्हें ट्रेनिंग के साथ ही रोजगार से जोड़कर प्रोत्साहित कर रही है।

End of Feed