Prayagraj News: प्रयागराज में यूपी रोडवेज की AC बस में भीषण आग लग गई। हादसे के वक्त बस में दर्जनों यात्री सवार थे। बस में सवार यात्रियों ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। इस हादसे में यात्रियों का सामान जलकर खाक हो गया। इस हादसे के कारण भीड़ भरी सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार इस हादसे में परिवहन विभाग की एसी बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
प्रयागराज में चलती बस में लगी भीषड़ आग
पुलिस ने इस हादसे के बाद ट्रैपिक को बंद करवा दिया। आग लगने की वजह अभी साफ नहीं है। राहत की बात यह है कि इस हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
