Maha Kumbh Fire: महाकुंभ में लगी आग, मचा हड़कंप; इतने टेंट जलकर राख

Maha Kumbh Fire: महाकुंभ में आग की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। मेला क्षेत्र के अरैल के सेक्टर-25 में वैदिक टेंट सिटी फायर स्टेशन के अंतर्गत गंगा संकुल में आग लग गई, जिसमें दो टेंट जलकर राख हो गए।

Maha Kumbh Fire: प्रयागराज में अरैल के सेक्टर-25 में वैदिक टेंट सिटी फायर स्टेशन के अंतर्गत गंगा संकुल में आग लग गई जिस पर दमकल विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए काबू पा लिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (कुंभ) प्रमोद शर्मा ने बताया कि सेक्टर-25 में वैदिक टेंट सिटी फायर स्टेशन के अंतर्गत गंगा संकुल के शिविर में शुक्रवार को शाम करीब चार बजे आग लग गई जिसमें दो टेंट जल गए। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। इससे पहले 13 फरवरी को भी सेक्टर छह में नागवासुकी के पास बिंदु माधव मार्ग पर पुलिस लाइन के शिविर में आग लगने दो टेंट जलकर राख हो गए थे। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई थी।

Mahakumbh Fire Accident

महाकुंभ में आग

पहले भी लग चुकी है आग

इससे पहले 19 जनवरी को सेक्टर 19 में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई थी, जिसमें एक दर्जन से ज्यादा कैंप जलकर खाक हो गए थे। सौभाग्य से, कोई हताहत नहीं हुआ। 7 फरवरी को सेक्टर 18 में इस्कॉन कैंप में आग लग गई थी, जो तेजी से आसपास के एक दर्जन टेंटों तक फैल गई। करीब 20 टेंट जलकर खाक हो गए। तुरंत मौके पर भेजा गया और 10 मिनट के भीतर आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया था।

End of Feed