Mahakumbh: 10 से अधिक भाषाओं में होगा चैटबॉट 'कुंभ सहायक', श्रद्धालुओं को मिलेंगी ये सुविधाएं

यूपी के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने बताया कि महाकुंभ 2025 में चैटबॉट कुंभ सहायक विकसित किया जा रहा है। इससे श्रद्धालुओं 10 से अधिक भाषाओं में बोलकर और लिखकर जानकारी प्राप्त कर सेकेंगे। इस बार पूरे मेला क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त भी रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मेले से जुड़े सभी अहम कार्यों को 15 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाए।

Maha kumbh 2025: प्रयागराज में 2025 में लगने वाला महाकुंभ सिर्फ स्वस्छ और सुरक्षित ही नहीं बल्कि डिजिटल भी होने वाला है। महाकुंभ में पहली बार AI जेनरेटिव चैटबॉट विकसित किया जा रहा है। इस चैट बॉट का नाम 'कुंभ सहायक' है। इसकी मदद से श्रद्धालुओं को महाकुंभ से जुड़ी सारी जानकारी आसानी से मिल सकेगी। इस चैटबॉट में पार्किंग, नेवीगेशन और रुकने के स्थान सहित सभी जानकारियां उपलब्ध होंगी। इस चैटबॉट में श्रद्धालु 10 से अधिक भाषाओं में लिख और बोलकर सूचनाएं प्राप्त कर सकेंगे। मेला प्रशासन, इस बार एआई से लैस सीसीटीवी कैमरे भी लगा रहा है।

Prayagraj

प्रयागराज

15 दिसंबर तक पूरे होंगे मेले से जुड़े काम

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह मंगलवार को कुम्भ मेला प्राधिकरण में महाकुम्भ मेले की समीक्षा बैठक में शामिल हुए। बैठक के बाद उन्होने बताया, “अधिकारियों को मेले से जुड़े सभी महत्वपूर्ण कार्य 15 दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार पिछले एक वर्ष से महाकुम्भ की तैयारी में लगी हुई है और लगभग 6,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। ये परियोजनाएं अंतिम चरण में हैं।” उन्होंने कहा, ‘‘इस बार के मेले में सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा है। इसलिए साइबर सुरक्षा से लेकर भौतिक सुरक्षा तक सभी की व्यवस्था की जा रही है। महाकुम्भ 4,000 हेक्टेयर क्षेत्र में लगने जा रहा है जहां लगभग 40,000 पुलिस बलों की तैनाती की जाएगी।’’

End of Feed