Sultanpur में ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर के बाद पलटी कार, एक व्यक्ति की मौत, दूसरे ने कूदकर बचाई जान

सुल्तानपुर में सोमवार देर रात गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में चीनी मिल के पास एक ट्रैक्टर से टक्कर के बाद कार पलट गई। टक्कर के बाद कार का गेट खुलने से एक व्यक्ति कूदकर बाहर निकल आया। लेकिन दूसरा अंदर ही फंसा रहा और सिर पर उसे चोट आई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया।

Sultanpur Accident News: सुल्तानपुर में सोमवार रात को लखनऊ-बलिया मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार की ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई। जिसके बाद कार पलट गई। इस हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दूसरे व्यक्ति ने कार से बाहर कूदकर अपनी जान बचा ली। पुलिस ने बताया कि इस घटना में कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Accident

सुल्तानपुर में रोड एक्सीेडेंट

प्रयागराज का निवासी था मृतक

गोसाईगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अखिलेश सिंह ने बताया कि सोमवार की रात करीब पौने बारह बजे के आसपास गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के लखनऊ-बलिया मार्ग पर चीनी मिल के पास सड़क हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान प्रयागराज के अल्लापुर थाना अंतर्गत नेता चौराहा निवासी उदित कुमार सिंह (39) के रूप में हुई है।

End of Feed