Mahakumbh 2025: महाकुंभ से पहले साइबर सेल का अलर्ट, कहीं ठगों के जाल में तो नहीं फंस रहे आप

महाकुंभ से पहले प्रयागराज में साइबर ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश में महाकुंभ में मिलने वाली समस्त सुविधाओं को लेकर अनेकों वेबसाइट बनाई जा रही है और उसका प्रचार और प्रसार किया जा रहा है। इसमें बुकिंग के साथ मिलने वाले आकर्षक प्रलोभन को लेकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है।

Mahakumbh 2025: संगम नगरी में महाकुंभ शुरू होने से पहले साइबर ठग एक्टिव हो गए हैं। महाकुंभ में दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को साइबर ठग अपना निशाना बना रहे हैं। नामी होटलों की फर्जी वेबसाइट बनाकर बुकिंग के नाम पर ठगी करने के कई मामले सामने आए हैं। एक शिकायत पुलिस ने खुद ही केस दर्ज कराया है। इसमें मामले में जांच शुरू कर दी गई है। साइबर थाने में दी गई तहरीर में बताया गया महाकुंभ में तीर्थयात्रियों की समस्त सुविधाओं के लिए शासन द्वारा अनेकों वेबसाइटें बनाई गई हैं। इनका प्रचार प्रसार भी किया गया है।

Mahakumbh 2025

महाकुंभ 2024

बुकिंग के नाम पर ऑनलाइन ठगी

रिपोर्ट के मुताबिक अज्ञात व्यक्तियों द्वारा महाकुम्भ में ठहरने आदि के लिए कुम्भ कॉटेज में टेन्ट आदि बुकिंग से सम्बन्धित फर्जी बेवसाइटें और हेल्प लाईन नंबर देकर तीर्थयात्रियों को गुमराह किया जा रहा है। बताया गया व्यवस्था के नाम पर टेन्ट बुकिंग आदि हेतु आकर्षक प्रलोभन देकर ऑनलाइन पैसा जमा कराने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा कुछ तीर्थयात्रियों को गुमराह कर धोखे से ऑनलाइन पैसा भी जमा कराया गया है।

End of Feed