Prayagraj Mahakumbh: लेटे हनुमान मंदिर का बदलेगा स्वरूप, तेजी से हो रहा सौंदर्यीकरण और कॉरिडोर निर्माण कार्य

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में महाकुंभ की तैयारियों को लेकर तेजी से काम हो रहा है। इसी क्रम में लेटे हनुमान मंदिर का सौंदर्यीकरण कार्य तेजी से किया जा रहा है। साथ ही मंदिर कॉरिडरो निर्माण कार्य भी तेज गति से चल रहा है।

Prayagraj Mahakumbh 2025: महाकुंभ को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने तेज गति से काम शुरू कर रखा है। तमाम तैयारियों के बीच सीएम योगी ने संगम तट की शोभा और प्रयागराज के कोतवाल माने जाने वाले बड़े हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया है। मंदिर के सौंदर्यीकरण के साथ ही कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Prayagraj

प्रयागराज

सीएम योगी ने खुद लिया जायजा

सीएम योगी ने हाल ही में खुद आकर यहां चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया था। सीएम के आगमन के बाद महाकुंभ के पहले अब यहां श्रद्धालुओं की आमद में कई गुना इजाफा हो गया है। जो निर्माण कार्य चल रहे हैं, उसे देखते हुए स्पष्ट है कि इस महाकुंभ के दौरान बड़े हनुमान का यह मंदिर श्रद्धालुओं के लिए सबसे अधिक श्रद्धा और आकर्षण का केंद्र होगा। महाकुंभ 2025 से पहले योगी सरकार प्रयागराज और यहां के धर्मस्थलों को सजाने संवारने में जुटी हुई है।

End of Feed