राजस्थान में ट्रक का चालान काटने पर भड़के ड्राइवर, पुलिसकर्मियों पर हमला; चार लोग गिरफ्तार

राजस्थान के कोटपूतली बहरोड़ में चालान काटने को लेकर ट्रक ड्राइवर ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। इसमें चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

राजस्थान के कोटपूतली बहरोड़ जिले में बुधवार शाम गलत दिशा में आ रहे ट्रक का चालान काटने पर हुए विवाद में ट्रक चालक ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर यातायात पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गये।

challan

सांकेतिक फोटो।

पुलिसकर्मियों पर हमला

कोटपूतली बहरोड पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने बताया कि प्रागपुरा थाना क्षेत्र में गलत दिशा में आ रहे एक ट्रक का चालक काटने पर पुलिसकर्मियों और ट्रक चालक के बीच विवाद हो गया, जिसमें ट्रक चालक ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर दोनों पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।

End of Feed