Shahjahanpur News : पेशी पर आया बंदी शौचालय में फंदे से लटका मिला, पॉक्सो एक्ट में था आरोपी, सुरक्षा पर उठे सवाल

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में पॉक्सो के आरोपी ने कचहरी परिसर स्थित बंदीगृह के शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बंदीगृह की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में कचहरी परिसर स्थित बंदीगृह के शौचालय में एक बंदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान दीपक के रूप में हुई है। वह पुवायां थाना क्षेत्र का रहने वाला था और पॉक्सो एक्ट के एक मामले में जेल में बंद था। उसे अदालत में पेशी के लिए कचहरी लाया गया था। घटना के बाद परिसर में हड़कंप मच गया। वहीं, बंदीगृह की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

Shahjahanpur Court Lockup

शाहजहांपुर कचहरी के बंदीगृह में बंदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

शौचालय में फंदे से लटका मिला शव

जानकारी के मुताबिक, दीपक बंदीगृह के शौचालय में गया था। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आया तो लोगों ने जांच की। इस दौरान उसका शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आत्महत्या की घटना से पहले दीपक को अदालत में पेश किया गया था या नहीं। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

End of Feed