राम मंदिर के बाद अब रामसेतु पहुंचाने वाले रेलवे ब्रिज का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

भारतीय रेल में सवार होकर रामसेतु देखने जाने का आपका सपना जल्द ही सच होने वाला है। नया पंबन रेलवे ब्रिज तैयार है और पीएम मोदी जल्द ही इस ब्रिज का उद्घाटन करने वाले हैं। 22 महीने बाद अब रामेश्वरम एक बार फिर भारतीय मुख्य भूमि से जुड़ जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन किया था। इससे पहले ही अयोध्या में पहुंचने के लिए हवाई जहाज और रेल की व्यवस्था केंद्र सरकार ने कर दी थी। अब करीब 10 महीने बाद पीएम मोदी रामसेतु तक पहुंचने की व्यवस्था भी करने जा रहे हैं। जी हां, पीएम मोदी जल्द ही नए पंबन ब्रिज का उद्घाटन करने वाले हैं, जिससे आप भारतीय रेलवे में सवार होकर रामसेतु के दर्शनों के लिए पहुंच सकते हैं।

New-Pamban-Bridge

नए पंबन ब्रिज का उद्घाटन जल्द होगा

पुराने पंबन ब्रिज को करीब 22 महीने पहले बंद कर दिया गया था। अब पीएम मोदी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर नए पंबन ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। इससे मंडपम और रामेश्वरम के बीच 22 महीने बाद एक बार फिर से रेल सेवा शुरू हो जाएगी। अपने तमिलनाडु दौरे पर पीएम मोदी चेन्नई एयरपोर्ट और कई अन्य स्थानों पर कई प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे।

End of Feed