Yamuna Expressway: ब्रेक फेल होने पर टोल बूथ में घुसी पिकअप वैन, बाल-बाल बचे कर्मचारी

यमुना एक्सप्रेसवे पर ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित गाड़ी टोल बूथ से टकरा गई। एक्सप्रेस वे पर नोएडा से आगरा की तरफ पिकअप वैन जा रही थी। इसी दौरान हादसा हुआ। हालांकि, कर्मचारी बाल बाल बच गया।

यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार को एक हादसा हुआ, जहां एक पिकअप गाड़ी टोल बूथ में जा घुसी। हालांकि, हादसे में टोल बूथ पर मौजूद कर्मचारी बाल-बाल बच गए। घटना के समय टोल के कर्मचारी अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान अचानक एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर टोल बूथ में घुस गई। बूथ में मौजूद कर्मचारियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई, घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

toll plaza

घटनास्थल की तस्वीर।

आगरा की ओर जा रही थी पिकअप

जानकारी के अनुसार, यमुना एक्सप्रेस वे पर नोएडा से आगरा की तरफ जा रही गाड़ी का जावरा टोल प्लाजा पर ब्रेक फेल हो गया। ब्रेक फेल होने की वजह से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और टोल बूथ से टकरा गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी के चालक और परिचालक को हिरासत में लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

End of Feed