बिहार में रोजगार के लिए महिलाओं को मिलेगी Rs 2 लाख तक की आर्थिक सहायता, नीतीश ने पेश की 'CM महिला रोजगार योजना'

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि हमारी सरकार ने आज कैबिनेट की बैठक में महिलाओं के रोजगार के लिए एक नई योजना ’मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की स्वीकृति दी है। इस योजना के तहत महिलाओं को दो लाख रुपए तक आर्थिक सहायता दी जाएगी।

Nitish Kumar : बिहार में चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने महिलाओं पर एक बार फिर मेहरबानी दिखाई है। नीतीश सरकार ने महिलाओं को अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए 'CM महिला रोजगार योजना' लेकर आई है। इस योजना के तहत महिलाओं को दो लाख रुपए तक आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि हमारी सरकार ने आज कैबिनेट की बैठक में महिलाओं के रोजगार के लिए एक नई योजना ’मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की स्वीकृति दी है।

nitish kumar

बिहार में चुनाव से पहले महिलाओं को सौगात। तस्वीर-PTI

अपनी पसंद का रोजगार शुरू कर पाएंगी महिलाएं-नीतीश

अपने X पोस्ट में सीएम नीतीश ने कहा कि हमारी सरकार ने आज कैबिनेट की बैठक में महिलाओं के रोजगार के लिए एक नई योजना ’मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की स्वीकृति दी है। इस योजना का मुख्य लक्ष्य राज्य के सभी परिवारों की एक महिला को उनकी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता देना है। हम लोगों ने नवम्बर, 2005 में सरकार बनने के बाद से ही महिला सशक्तीकरण के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है। महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

End of Feed