तेज प्रताप 'ठुमका विवाद': पुलिस प्रशासन के एक्शन पर भड़के लोग, कहा- सिपाही का क्या कसूर?

होली त्योहार पर तेज प्रताप ने पुलिसकर्मी को ठुमका न लगाने पर सस्पेंड किए जाने की धमकी दी थी। जिसके बाद पुलिसकर्मी के डांस की वायरल वीडियो देख पुलिस प्रशासन ने उसे लाइन हाजिर किया। पुलिस के इस एक्शन पर भड़के लोगों ने सिपाही को निर्दोष बताया और तेज प्रताप के रवैया को गलत बताया।

पटना में होली के मौके पर तेज प्रताप यादव का पुलिसकर्मी को नचाने का और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो में तेज प्रताप द्वारा सस्पेंड किए जाने की धमकी के बाद उनकी सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मी को कमर पर हाथ रखकर ठुमका लगाते हुए देखा गया था। कार्यक्रम में नाचने की इस वीडियो को देखकर पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर कर दिया गया।

Bihar News

तेज प्रताप 'ठुमका विवाद'

पुलिसकर्मी को जनता ने बताया निर्दोष

तेज प्रताप के इस व्यवहार के कारण स्थानीय लोगों में गुस्सा भरा हुआ है। लोगों का कहना है कि यह रवैया 'जंगल राज' की याद दिला रहा है। स्थानीय लोग का कहना है कि इस प्रकार का रवैया एकदम गलत है और इसका हिसाब चुनाव में जनता लेगी। पुलिसकर्मी को ठुमका लगाने के लिए कहते हुए तेज प्रताप ने उन्हें सस्पेंड करने की धमकी भी दी थी। इस वीडियो में तेज प्रताप के व्यवहार को देख बुजुर्गों का कहना है कि पुलिस प्रशासन का काम सुरक्षा करना है, न कि डांस करना है। इस घटना के बाद से लोगों का कहना है कि यदि तेज प्रताप सत्ता में आते हैं तो स्थिति और खराब हो सकती है।

End of Feed