Rahul Gandhi Nyay Yatra: भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर पूर्णिया पहुंचे राहुल गांधी, रैली को भी करेंगे संबोधित

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 30, 2024, 02:15 PM IST

Rahul Gandhi Yatra in Purnia: कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के अनुसार, ‘‘लालू और उनके बेटे तेजस्वी यादव दोनों रैली में शामिल होते, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि ईडी द्वारा उन्हें भेजा गया समन उनकी पूर्णिया यात्रा को टालने के लिए ही था।’’

Rahul Gandhi Yatra in Purnia: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’’ मंगलवार को पूर्णिया जिले में पहुंची जहां वह लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में अपनी पहली बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। गांधी की यात्रा ने एक दिन पहले सोमवार को किशनगंज जिले में प्रवेश किया था और उसके समीपवर्ती अररिया में उन लोगों ने रात्रि प्रवास किया। बिहार में ‘‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’’ के दूसरे दिन अररिया से रवाना होने से पहले कांग्रेस नेता ने सुबह महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उनके साथ स्वराज अभियान के संस्थापक योगेन्द्र यादव भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

​rahul gandhi bharat jodo nyay yatra, bharat jodo yatra, rahul gandhi yatra, rahul gandhi latest news, rahul gandhi news, rahul gandhi hindi news, patna news, purnia news, bihar news today

राहुल गांधी की यात्रा। (फोटो क्रेडिट: X/@INCIndia)

पूर्णिया में आयोजित होने वाली रैली में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के भी शामिल होने की संभावना है। इस रैली के माध्यम से पार्टी के नेता विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हो जाने से लोकसभा चुनाव से पहले ‘इंडिया’ को बड़ा झटका लगा है। राज्य में कांग्रेस के सबसे पुराने और भरोसेमंद सहयोगी, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का प्रतिनिधित्व पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद के प्रतिनिधियों द्वारा किए जाने की संभावना है। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के अनुसार, ‘‘लालू और उनके बेटे तेजस्वी यादव दोनों रैली में शामिल होते, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि ईडी द्वारा उन्हें भेजा गया समन उनकी पूर्णिया यात्रा को टालने के लिए ही था।’’

End of Feed