Patna Weather Update: दो दिन बाद चढ़ेगा पटना का न्यूनतम तापमान, इतना पड़ेगा असर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 15, 2023, 02:22 PM IST

Patna Weather Forecast: पटना के मौसम में अभी बदलाव जारी है। ठंड में वृद्धि और कमी का‌ सिलसिला जारी है। वहीं, मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि न्यूनतम तापमान में फिर बदलाव होगा।‌ बता दें फरवरी में गर्मी अधिक पड़ रही थी, इसी बीच मंगलवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। इससे कई शहरों में ठंड बढ़ी। अब आगे तापमान में बढ़ोतरी का पूर्वानुमान है।

KEY HIGHLIGHTS
  • गुरुवार को यह सकता है अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 15 डिग्री
  • शुक्रवार और शनिवार को बढ़ सकता है औसत तापमान
  • शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम रह सकता है 18 डिग्री


Patna News: पछुआ हवा के प्रभाव के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। बुधवार को तापमान में बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन मंगलवार को ठंड बढ़ गई थी। शाम में पछुआ हवा चलने से ठंड बढ़ी। बुधवार को तेज धूप के बाद भी पछुआ हवा के साथ ठंड का प्रभाव बना रहा। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि शुक्रवार और शनिवार को पटना समेत पूरे सूबे के औसत तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

patna imd

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र

इससे पहले बुधवार को पटना समेत कई शहरों में तापमान में बहुत बदलाव नहीं दिखा। गुरुवार से सूबे के कई शहरों में न्यूनतम तापमान में आंशिक तौर पर बदलाव शुरू हो जाएगा। इसका असर शाम में अधिक देखने को मिलेगा।

End of Feed