Patna-Purnea Expressway: पटना से पूर्णिया महज 3 घंटे में पहुंचेंगे, रिंग रोड से पूर्णिया तक बनेगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 14, 2023, 01:26 PM IST

Patna News: बिहार में अब एक्सप्रेस-वे का जाल बिछाया जा रहा है। इससे एक से दूसरे जिले का सफर बेहद कम समय में तय हो जाएगा। सरकार अब पटना रिंग रोड से पूर्णिया तक एक्सप्रेस-वे बनवा रहा है। इस एक्सप्रेस-वे की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बहुत जल्द बन जाएगी। इसका निर्माण एनएचएआई द्वारा कराया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • एक्सप्रेस-वे की डीपीआर बनाने के लिए एजेंसी चयनित
  • प्रदेश का पहला होगा ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे
  • अभी पटना से पूर्णिया जाने में लगते हैं 7-8 घंटे

Patna-Purnea Expressway Construction: पटना रिंग रोड के वैशाली जिले के बिदुपुर के पास से पूर्णिया तक ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे (एक्सप्रेस-वे) बनाया जाएगा। इस एक्सप्रेस-वे की लंबाई 215 किलोमीटर होगा। एनएचएआई ने इसका एलाइनमेंट तय करने के लिए कंसल्टेंसी बहाल की है। नवंबर तक लायन इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स एजेंसी को डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनानी है। फिलहाल पटना से पूर्णिया जाने के लिए दो रास्ते हैं। पटना से मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सुपौल, फारबिसगंज, अररिया होकर पूर्णिया की दूरी 366 किलोमीटर है। इसे तय करने में 7-8 घंटे लगते हैं।

patna-purnea expressway

पटना-पूर्णिया के बीच ऐसा बनेगा एक्सप्रेस-वे (प्रतीकात्मक तस्वीर)

दूसरा रास्ता पटना से मोकामा, बेगूसराय, खगड़िया, बिहपुर होकर पूर्णिया पहुंचता है। इस रूट से 303 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। इसे तय करने में 6-7 घंटे लगते हैं। अब इस नए एलाइनमेंट यानी नई 215 किलोमीटर सड़क बनने से 3-4 घंटे में पटना से पूर्णिया पहुंच पाएंगे। एनएचएआई द्वारा तय एजेंसी अब 215 किलोमीटर दूरी तय करने वाली जगह का चयन करेगी।

End of Feed