Patna Road Accident: भीषण सड़क हादसा! पत्नी के मायके जा रहे दंपत्ति को वाहन ने मारी टक्कर, दोनों की गई जान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 25, 2022, 10:50 PM IST

Patna Road Accident: पटना में एक बाइक सवार दंपत्ति को किसी वाहन ने टक्कर मार दिया। दोनों पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। बाइक चला रहा शख्स पत्नी को लेकर ससुराल जा रहा था।

KEY HIGHLIGHTS
  • अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपत्ति को मारी जोरदार टक्कर
  • पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में हुई घटना
  • घटना के बाद परिजनों में मच गया कोहराम

Patna News: राजधानी में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। बता दें कि, सड़क हादसे में पति-पत्‍नी की मौत हो गई है। यह घटना फतुहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहटा-सरमेरा एनएच पर मोहिद्दीनपुर गांव के पास हुई। बताया जा रहा है कि, मंगलवार की सुबह पति अपनी पत्‍नी को साथ लेकर ससुराल की ओर बाइक से जा रहा था। इसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को तेज टक्कर मार दिया।

Patna Road Accident.

पटना में सड़क हादसे में पति-पत्नी दोनों की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बता दें कि, इस हादसे में मृतक की पहचान फतुहा थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव निवासी विजय कुमार 50 वर्ष और उसकी पत्नी के रूप में की गई। मौके पर पहुंची फतुहा थाने की पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई करते हुए दंपत्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पति-पत्‍नी दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया। पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है। बता दें कि, पुलिस अज्ञात वाहन के बारे में जानकारी जुटा रही है।

End of Feed