टिकट काउंटर पर लाइन लगाने का झंझट खत्म, पटना जंक्शन पर TTE से लें टिकट

बिहार के पटना जंक्शन पर मोबाइल टिकटिंग सेवा का आगाज़ हो चुका है। पटना जंक्शन पर शुरू हुई मोबाइल यूटीएस टिकट प्रणाली के साथ, आप स्टेशन पर घूमते-फिरते हुए भी टीटीई से तुरंत अपना टिकट ले सकते हैं।

पटना: महाकुंभ के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने नई व्यवस्था की है। अब यात्रियों को टिकट खरीदने के लिए लाइन में लगने की जरुरत नहीं है। अब आप पटना जंक्शन पर मोबाइल टिकटिंग सेवा का लाभ उठा सकते हैं, जिसे मोबाइल यूटीएस टिकट प्रणाली कहा जाता है। इस व्यवस्था से यात्री स्टेशन पर घूमते-फिरते हुए टीटीई से संपर्क कर अपना टिकट प्राप्त कर सकते हैं। टीटीई के पास एक खास मशीन है, जिसमें यात्रा से संबंधित जानकारी जैसे ट्रेन का नाम, गंतव्य स्थान और यात्रा की श्रेणी बतानी होगी।

Patna

रेलवे ने बताया कि टीटीई यात्रियों को ऑन-द-स्पॉट टिकट प्रदान करेंगे। टीटीई के पास एक छोटा प्रिंटर होगा, जिससे टिकट तुरंत प्रिंट होकर बाहर निकल आती है। पटना जंक्शन पर कई यात्रियों को चलते-फिरते टिकट मिलने पर खुशी हुई। उन्होंने कहा कि इस नई सुविधा से समय की बचत हो रही है और स्टेशन परिसर में भीड़ कम हो रही है। यात्री इस सेवा को लेकर उत्साहित हैं और इसे बेहद उपयोगी मानते हैं।

End of Feed