Patna News: IGIMS अस्पताल में आधी रात को जमकर हंगामा, मरीज के परिजनों और डॉक्टरों के बीच हुई मारपीट

Patna IGIMS Ruckus: पटना के IGIMS अस्पताल में मरीज के परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर डॉक्टरों के साथ मारपीट की। इस दौरान एक परिजन ने रिवाल्वर भी लहरा दी। इस घटना में कई लोग घायल हैं।

Patna IGIMS Ruckus: पटना के IGIMS अस्पताल में आधी रात को जमकर हंगामा हुआ। मरीज के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर परिजन डॉक्टरों से भिड़ गए। सीनियर डॉक्टर के साथ मारपीट की खबर सुनकर मेडिकल छात्र भी वहां आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और लात-घूंसे चले। जिसमें कई लोग घायल हो गए। इस दौरान मरीज के एक परिजन ने रिवाल्वर भी लहराई। इस विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। पुलिस ने चार नामजद और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सृजनी सिंह, चंद्रभान, अभिषेक और सूरजभान सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

patna igmms

पटना IGIMS अस्पताल

मरीज का वेंटिलेटर पर चल रहा था इलाज

अस्पताल के उपनिदेशक के अनुसार 24 फरवरी को कुसुम लता देवी नाम की एक मरीज को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जो आरा की रहने वाली है। मरीज की किडनी, हार्ट और लंग तीनों फेल है और उसका इलाज वेंटिलेटर पर चल रहा था। उसकी हेल्थ कंडिशन डायलिसिस के अनुकूल न होने के कारण उसे डायलिसिस नही कराया जा रहा था। जिस पर महिला के परिजन सृजनी सिंह ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया और डॉक्टरों से बहस में उलझ पड़।

End of Feed