Patna Flood: पटना में दिखा गंगा नदी का रौद्र रूप, घरों में घुसा बाढ़ का पानी, सड़के हुई जलमग्न

Patna Flood: भारी बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है, जिस कारण पटना में गंगा घाट किनारे रहने वाले लोगों के घरों तक पानी आ गया है। यहां सड़कों पर पानी बह रहा है। पटना में नदी किराने क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।

Patna Flood: बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों में हो रही भारी बारिश का असर गंगा नदी पर देखने को मिल रहा है। बिहार की राजधानी पटना में गंगा नदी उफान पर है और खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। पटना में गंगा अपने रौद्र रूप में नजर आ रही है। लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण पटनावासियों में डर भी बढ़ता जा रहा है। यहां बाढ़ का खतरा बना हुआ है। नदी किनारे बसे लोगों के घरों तक में पानी घुस गया है। गंगा का पानी सड़कों पर आने से सड़कें जलमग्न हो गई है। गंगा नदी का जलस्तर दो दिन के भीतर तेजी से बढ़ा है। देखते ही देखते यहां लोगों के घर, मंदिर और सड़कें पानी में डूब गई है।

Patna Flood

पटना में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा

बाढ़ के पानी में डूबे मंदिर और मकान

गंगा का जलस्तर बढ़ने से पटना के गंगा घाट के आसपास बने मंदिर और मकान पानी में डूब गए हैं। मकानों में पानी भरने के कारण यहां लोग पलायन करने के लिए मजबूर है। बाढ़ से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन भी एक्टिव मोड में नजर आ रहा है। पटना सिटी के गाय घाट से लेकर कंगन घाट तक गंगा का पानी सड़क पर आने से प्रशासन ने बैरिकेडिंग करके गंगा पाथवे को बंद कर दिया है।

End of Feed