पटना: एनएमसीएच के डॉ. संजय कुमार के लापता होने की गुत्थी उलझी, गाड़ी पार्क करके कहां गए?

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 3, 2023, 01:05 PM IST

डॉ. ​​संजय कुमार के रंगीन पोस्टर और फोटोग्राफ को सार्वजनिक स्थानों पर चिपका कर जानकारी हासिल करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अभी तक खाली हाथ है।

एनएमसीएच के डॉक्टर संजय कुमार के लापता मामले में पटना के एसएसपी ने प्रेस रिलीज जारी कर इस संबंध में सूचना दी है। उन्होंने कहा है कि डॉ. संजय कुमार ने कार रात 8 बजे पार्क की थी। स्थानीय लोगों ने इस बात की जानकारी पटना पुलिस को दी है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से जानकारी ली है कि उन्हें कहीं जाते देखा गया या नहीं।

डॉ. संजय कुमार के रंगीन पोस्टर और फोटोग्राफ को सार्वजनिक स्थानों पर चिपका कर जानकारी हासिल करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। फॉरेंसिक की टीम ने उनके कार की जांच की है। एसएसपी ने यह भी बताया कि किसी से विवाद और अनबन के बिंदु पर भी जांच की जा रही है, अभी तक दो दर्जन लोगों से पूछताछ हुई है। पटना के जिलाधिकारी ने एसडीआरएफ टीम को जांच में सहयोग के लिए पत्र लिखा है और एसडीआरएफ का भी सहयोग लिया जाएगा।

End of Feed