Exclusive: कब और कैसे लापता हुए पटना में डॉ संजय कुमार, उनकी पत्नी ने बताया- उस दिन क्या-क्या हुआ

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 3, 2023, 05:50 PM IST

NMCH Dr Sanjay Kumar missing : पटना स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज (NMCH) के एक्जामनेशन कंट्रोलर और फारमेकलॉजी डिपार्टमेंट के HOD डॉ संजय कुमार दो दिनों से रहस्यमय तरीके से लापता हैं। उनकी पत्नी सलोनी ने Times Now नवभारत से एक्सक्लूसिव बातचीत में अपना दर्द बयां किया।

KEY HIGHLIGHTS
  • डॉ संजय कॉलेज में निरीक्षण के लिए घर से निकले थे।
  • पत्नी ने बताया कि नालंदा कॉलेज की पार्किंग में कार लगाई।
  • करीब 1 घंटे बाद कॉल की तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

NMCH Dr Sanjay Kumar missing : बिहार की राजधाानी पटना स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज (NMCH) के एक्जामनेशन कंट्रोलर और फारमेकलॉजी डिपार्टमेंट के HOD डॉ. संजय कुमार दो दिनों से रहस्यमय तरीके से लापता हैं। Times Now नवभारत से एक्सक्लूसिव बातचीत में डॉक्टर की पत्नी सलोनी (Saloni) ने अपना दर्द बयां किया। डॉक्टर की पत्नी ने बताया उस दिन क्या-क्या हुआ था।

डॉक्टर संजय कुमार की पत्नी और उनके परिजन ने बताया कि अभी तक फिरौती या इस तरह का कोई कॉल नहीं आया है। वो काफी सुलझे और फैमिली मैन थे वो इस तरह गाड़ी लगाकर कहीं चले जाय ये हो नहीं सकता। हमें कुछ समझ नहीं आ रहा है कि हुआ क्या है। उनकी पत्नी इस घटना के बाद काफी परेशान है। उन्होंने कहा की हमें उम्मीद है कि वो आ जाएंगे। वहीं इस पूरे मामले में पुलिस के हाथ पूरी तरह खाली है, घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस कुछ भी साफ-साफ नहीं बता पा रही है।

End of Feed