Patna Crime News: नवजात को बेचने वाले गैंग का खुलासा, दो डॉक्टरों समेत 10 लोग गिरफ्तार, 2 बच्चियां बरामद

पटना में नवजात बच्चियों का सौदा करने वाले गिरोह को पुलिस ने पकड़ा है। जिसमें दो डॉक्टर भी शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में एक डॉक्टर समेत 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरा डॉक्टर फरार है।

Patna Crime News: बिहार की राजधानी पटना से नवजात बच्चों को बेचने वाले गैंग का खुलासा हुआ है। पुलिस ने पटना के बख्तियारपुर से इस गिरोह को पकड़ा है। इसका मुख्य सरगना एक होम्योपैथी डॉक्टर है, जिसका नाम डॉ. परमानंद यादव है। ये गैंग 50 हजार में बच्चियों का सौदा करता था। इस मामले में अभी तक 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस गिरोह में शामिल दूसरा डॉक्टर अभी फरार है। पुलिस ने बचपन बचाओ आंदोलन नाम के एनजीओ की सूचना पर इस गिरोह को पकड़ा है। इस दौरान दो बच्चियां भी बरामद हुई हैं। इनमें से एक बच्ची तीन दिन की है, जिसे पीएमसीएच में रखा है। वहीं दूसरी बच्ची आठ दिन की है, जो समाज कल्याण विभाग की निगरानी में है।

accused arrested

10 आरोपी गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो)

अस्पतालों को सील करने की कार्रवाई

आरोपी परमानंद यादव ने पटना के बाइपास रोड पर मणिपाल हॉस्पिटल खोला हुआ है। वहीं दूसरे आरोपी डॉक्टर का अस्पताल बख्तियारपुर में देवम हॉस्पिटल के नाम से है। पुलिस इनके निजी अस्पतालों के कागजात का सत्यापन करेगी। इन हॉस्पिटलों को सील करने की कार्रवाई भी हो रही है। इस मामले में गिरफ्तार हुए 10 लोगों के नाम परमानंद यादव, सतीश कुमार, अमित कुमार, सोनू कुमार, राहुल कुमार, ऊषा देवी, संजू देवी, अर्चना देवी और संगीता देवी है। वहीं नवीन कुमार की तलाश अभी जारी है।

End of Feed